NBAGR Registered Breeds : भारतीय देशी पशुओं के नए और पंजीकृत नस्लों की जानकारी"

"भारतीय देशी पशुओं के नए और पंजीकृत नस्ल"

भारत में जानवरों और पोल्ट्री की देशी नस्लों का पंजीकरण NBAGR यानी राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो द्वारा किया जाता है। NBAGR (National Bureau of Animal Genetic Resources) का मुख्यालय हरियाणा के करनाल में स्थित है। भारत में वर्तमान में 220 जानवरों और पोल्ट्री की कुल देशी नस्लें हैं। पहले, कुल 212 नस्लें पंजीकृत थीं। दिसम्बर 2023 में, 8 नई नस्लों को पंजीकृत किया गया है, जिससे कुल पंजीकृत नस्लों की संख्या 212 से बढ़कर 220 हो गई है। नई नस्ल का पंजीकरण करने से पहले, उस नस्ल में कम से कम 1000 पशु होना आवश्यक है।

ICAR-NBAGR, National Bureau of Animal Genetic Resources, indigenous breeds, livestock breeds, poultry breeds, registered breeds, Indian indigenous breeds, animal genetics, Karnal

पंजीकृत प्रजातियों की कुल देशी नस्ल (NBAGR Registered Breeds):

  • गाय की कुल देशी नस्ल (Cow Breed) - 53
  • सिंथेटिक गाय की नस्ल (Synthetic Dairy Cattle) - 1 
  • भैंस की कुल देशी नस्ल (Buffalo Breed) - 20
  • भेड़ की कुल देशी नस्ल (Sheep Breed) - 45
  • बकरी की कुल देशी नस्ल (Goat Breed) - 39 
  • घोड़ा की कुल देशी नस्ल (Horse Breed) - 8
  • ऊँट की कुल देशी नस्ल (Camel Breed) - 9
  • सूअर की कुल देशी नस्ल (Pig Breed) - 14 
  • चिकन की कुल देशी नस्ल (Chicken Breed) - 20
  • गधा की कुल देशी नस्ल (Donkey Breed) - 3
  • याक की कुल देशी नस्ल (Yak Breed) - 1
  • बतख की कुल देशी नस्ल (Duck Breed) - 3
  • गिज की कुल देशी नस्ल (Geese Breed) - 1

  • कुत्ते की कुल देशी नस्ल (Dog Breed) - 3

NBAGR Registered Totall Breeds

Cow Breed 53
Buffalo Breed 20
Sheep Breed 45
Goat Breed 39
Horse Breed 8
Camel Breed 9
Pig Breed 14
Chicken Breed 20
Donkey Breed 3
Yak Breed 1
Duck Breed 3
Geese Breed 1
Dog Breed 3
Synthetic Dairy Cattle 1
Rajasthan Express: Your Guide to Animal Health

 ICAR-NBAGR Registers 8 New Indigenous Livestock and Poultry Breeds

1. गाय की नई नस्ल : 
  • फ्रिसवाल गाय :  भारत की पहली सिंथेटिक गाय की नस्ल फ्रिस्वाल है। यह एक सिंथेटिक डेयरी पशु है जिसमें साहीवाल (37.5) और हॉलस्टीन फ्रीजियन (62.5) का लक्षण है। यह नस्ल देश के कृषि-जलवायु क्षेत्रों के लिए अनुकूल है।

Frieswal cattle, synthetic dairy cattle,nbagr cattle breeds, Sahiwal-Holstein Friesian cattle, dairy breed, ICAR-Central Institute for Research on Cattle cattle, Meerut, agro-climatic regions


2. भेड़ की नई नस्ल 
  • मचरेला भेड़ : मच्रेला आंध्रप्रदेश के प्रमुख भेड़ की नस्ल है। 
यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के गुनुटुर, कृष्णा और प्रकाशम जिलों की मांस के लिए भेड़ की नस्ल है। ये भेड़  मध्यम से बड़े आकार की होती हैं। 

Macherla sheep, meat sheep, nbagr sheep breeds,Andhra Pradesh sheep breed, Telangana sheep, white coat sheep, Gunutur, Krishna, Prakasam, large sheep, black patches

इनकी खाल का रंग सफेद होता है और शरीर, चेहरा और पैरों में बड़े काले या भूरे पैच होते हैं। मचरेला भेड़ के नर मेंढे का औसत शरीर का वजन 43 किलोग्राम होता है।

3. घोड़े की नई नस्ल 
  • भीमथाड़ी घोडा : भीमथाड़ी महाराष्ट्र राज्य का प्रमुख घोड़े की नस्ल है।
भीमथाड़ी बोझा ढोने वाली घोड़े की प्रमुख नस्ल है। यह महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सातारा और अहमदनगर जिलों में पायी जाती है। 

Bhimthadi horse, Maharashtra horse breed, transportation horse, pastoralist horse, Pune, Solapur, Satara, Ahmadnagar, stallion, mare

भीमथाड़ी घोड़े (Stallion) की औसत ऊँचाई लगभग 130 सेमी है और घोड़ी (Mare) की 128 सेमी है। भीमथाड़ी घोड़े को मुख्य रूप से बोझा ढोने के लिए में उपयोग किया जाता हैं।
4. सूअर की नई नस्ल 
  • अंडमानी सूअर : अंडमानी सूअर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की प्रमुख सूअर नस्ल है।
Andamani pig, meat pig, Andaman & Nicobar Islands pig breed, sturdy pig, black coat pig, low-input management system, pork

5. बकरी की नई नस्ल 

   1. अँजोरी बकरी :  छत्तीसगढ़ की प्रमुख बकरी नस्ल है।

यह एक मध्यम आकार की बकरी है, जिसे मांस उत्पादन के लिए पाला जाता है। अँजोरी बकरी छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, धमतरी, महासमुंद जिलों में पायी जाती है। अँजोरी बकरी का रंग मुख्यत भूरा होता है। यह कठोर है और स्थानीय जलवायु के अनुकूल है।

Anjori goat, meat goat, nbagr goat breeds,medium-sized goat, Chhattisgarh goat breed, hardy goat, adaptable goat, Raipur, Durg, Rajnandgaon, Kanker, Dhamtari, Mahasamund

   2. अंडमानी बकरी : अंडमानी (अंडमान व् निकोबार) में भी बकरी की एक नई नस्ल है।

यह एक मध्यम आकार की बकरी है, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मध्य और उत्तरी अंडमान जिलों में मांस उत्पादन के लिए पाला जाता है। ये बकरी अण्डमान व निकोबार की जलवायु में अच्छी तरह से सहनशील होती हैं।

Andamani goat, meat goat,nbagr goat breeds, medium-sized goat, Andaman & Nicobar Islands goat breed, tropical goat, hot-humid climate goat, Middle Andaman, North Andaman

6. मुर्गी की नई नस्ल 
  • अरावली मुर्गी : अरावली गुजरात की प्रमुख मुर्गी की नस्ल है। 
Aravali chicken, dual purpose chicken, meat and egg chicken, poultry breed, Gujarat chicken, Banaskantha, Sabarkantha, Aravalli, Mahisagar

यह एक द्वि उद्देश्यीय (Dual Purpose Breed) मुर्गी है। जिसे मांस उत्पादन और अंडे उत्पादन के लिए उपयोग में लिया जाता है। अरावली मुर्गी की नस्ल मुख्यत  गुजरात राज्य के बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली और महिसागर जिलों में पायी जाती है।

7. बतख की नई नस्ल 
  • अंडमानी बत्तख़ : अंडमानी बतख अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की प्रमुख बतख नस्ल है।
यह एक द्वि उद्देश्यीय (Dual Purpose Breed) बतख की नस्ल है। जिसका वितरण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निम्बुदेरा से डिगलीपुर क्षेत्र तक होता है। अंडमानी बतख की नस्ल का संपूर्ण शरीर काले पंखों से ढ़का हुआ होता है , जिसमें गले के नीचे सफेद निशान होते हैं जो पेट तक फैल रहते हैं। 

Andamani duck, dual purpose duck, meat and egg duck, poultry breed, Andaman & Nicobar Islands duck, Nimbudera, Diglipur, black plumage, white marking, tropical climate

अंडमानी बत्तख के वयस्क पक्षी के शरीर का वजन 1406 gm होता है। अंडमानी  बत्तख की नस्ल एक वर्ष में 266 अंडे का उत्पादन करती है।
भारत में जानवरों और पोल्ट्री की देशी नस्लों का पंजीकरण किसके द्वारा किया जाता है ?
NBAGR (राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो) द्वारा।
NBAGR का पूरा नाम क्या है ?
राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (National Bureau of Animal Genetic Resources).
भारत में वर्तमान में जानवरों और पोल्ट्री की कुल देशी नस्लों की संख्या कितनी हैं ?
220 जानवरों और पोल्ट्री की कुल देशी नस्लें हैं।
नई नस्ल का पंजीकरण करने से पहले क्या जरूरी है ?
नई नस्ल में कम से कम 1000 पशु होना आवश्यक है।
हाल ही में NBAGR ने कौनसी 8 नई नस्लों का पंजीकरण किया है ?
फ्रिसवाल गाय, मचरेला भेड़, भीमथाड़ी घोडा, अंडमानी सूअर, अँजोरी बकरी, अंडमानी बकरी, अरावली मुर्गी, अंडमानी बत्तख।
भारत में भैंस की कितनी पंजीकृत नस्लें हैं?
भारत में भैंस की 20 पंजीकृत नस्लें हैं।
भारत में भेड़ की कितनी पंजीकृत नस्लें हैं?
भारत में भेड़ की 45 पंजीकृत नस्लें हैं।
एनबीएजीआर में कितनी नस्लें पंजीकृत हैं?
कुल देशी नस्ल (NBAGR Registered Breeds) की संख्या 220 है।
भारत की पहली सिंथेटिक गाय की नस्ल कौनसी है?
भारत की पहली सिंथेटिक गाय की नस्ल फ्रिस्वाल (Frieswal) है। यह एक सिंथेटिक डेयरी पशु है जिसमें साहीवाल (Sahiwal) और हॉलस्टीन फ्रीजियन (Holstein Friesian) का लक्षण है। यह नस्ल भारत के कृषि-जलवायु क्षेत्रों के लिए अनुकूल है।