"Veterinary Anatomy Terminology : Veterinary Anatomy Definition and Its Branches"

Exploring the Definition of Terms Used in Veterinary Anatomy

 Veterinary Anatomy : जानवरों के शरीर की संरचना

विज्ञान की वह शाखा है जो पशुओं के शारीरिक संरचना और उनके आंतरिक अंगों का अध्ययन करती है। इसमें पशुओं के ऊतक, जोड़, हड्डियाँ, मांसपेशियाँ, लिगामेंट, टेंडन, नसें, तंत्रिका तंत्र, और अन्य शारीरिक अंगों की संरचना और कार्यों का अध्ययन किया जाता है। इसे पशु शरीर रचना विज्ञान (Veterinary Anatomy) कहा जाता है। 

1. Cytology : 
  • कोशिकाओं (Cells) का अध्ययन।
2. Histology : 
  • ऊतकों (Tissues) की संरचना का अध्ययन।
3. Myology : 
  • मांसपेशियों (Muscles) की संरचना का अध्ययन।
4. Desmology : 
  • लिगामेंटों (Ligaments) की संरचना का अध्ययन।
5. Arthology / Syndesmology : 
  • जोड़ों (Joints) की संरचना का अध्ययन।
6. Osteology :  
  • हड्डियों  (Bones) की संरचना का अध्ययन।
7. Angiology : 
  • रक्त परिसंचरण तंत्र और लसीका तंत्र की संरचना का अध्ययन। इसमें शारीरिक अंगों में रक्त परिसंचरण, रक्त के नलिकाओं, धमनियों, और वायुमार्गों की संरचना, कार्य, और विकास का अध्ययन किया जाता है।
8. Cardiology : 
  • हृदय और हृदय (Heart) से संबंधित बीमारियों का अध्ययन।
9. Splanchnology : 
  • शरीर के सभी आंतरिक (Visceral Organ) अंगों की संरचना का अध्ययन।
10. Aesthesiology : 
  • शरीर की ज्ञानेंद्रिय की संरचना का अध्ययन। ज्ञानेंद्रिय पांच होती है  - कान, नाक,आंख,जीभ, त्वचा।
11. Embryology / Development Anatomy : 
  • भूरणीय विकास (Embryo Developement) की संरचना का अध्ययन।
12. Urology / Nephrology : 
  • मूत्रवाहक तंत्र (Urinary System) की संरचना का अध्ययन।
13. Neurology : 
  • तंत्रिका तंत्र (Neuro Sytem) की संरचना का अध्ययन।
14. Desmotomy : 
  • लिगामेंटों में चीरा लगाने की प्रक्रिया।
15. Dermatology : 
  • त्वचा (Skin) की संरचना का अध्ययन।
16. Desmities : 
  • लिगामेंटों में सूजन (Inflammation of Ligaments) आने की स्थिति।
17. Tendonitis : 
  • टेंडनों में सूजन (Inflammation of Tendon) आने की स्थिति।
18. Ligament : 
  • हड्डी  को हड्डी (Bone To Bone) से जोड़ने वाली संरचना। (LBB)
19. Tendon: 
  • मांसपेशी को हड्डी (Muscle To Bone ) से जोड़ने वाली संरचना। (TMB)
Veterinary Anatomy Definition,veterinary anatomy definition and branches, veterinary anatomy notes pdf, definition of terms used in veterinary anatomy, definition of terms used in veterinary anatomy, veterinary anatomy in hindi, Veterinary anatomy notes, veterinary anatomy atlas

क्रियात्मक इकाई - कोशिका (Cell: The Functional Unit)

कोशिका, शरीर की सबसे छोटी संरचनात्मक क्रियात्मक इकाई होती है। कोशिकाएं ऊतकों को बनाने में सहायक होती हैं, जो उत्तकों से अंगों की निर्माण में सहायक होते हैं।अंग से मिलकर अंग तंत्र (Organ System) से पुरे शरीर (Body) का निर्माण होता है।

शरीर की संरचनात्मक शब्दावली (Terminology Related to Animal Anatomy)

1. स्थिति और दिशा:
  • Cranial :  सिर की तरफ का हिस्सा। 
  • Caudal : पूछ की तरफ का हिस्सा। 
  • Rostral : नाक की तरफ का हिस्सा।  
  • Anterior : सामने की तरफ का हिस्सा।
  • Posterior : पीछे की तरफ ऐसा। 
  • Medial : शरीर के मध्य की तरफ। 
  • Lateral : शरीर से बाहर की तरफ। 
  • Superior / Proximal : ऊपर की तरफ। 
  • Inferior / Distal : नीचे की तरफ। 
  • Dorsal : पीठ की तरफ का हिस्सा। 
  • Ventral : पेट की तरफ का हिस्सा। 
2. प्लेन और अक्ष: 
  • Axial : शरीर के अक्ष की तरफ। 
  • Abaxial : शरीर के अक्ष से दूर। 
  • मीडियन प्लेन (Median Plane) : शरीर को ठीक मध्य रेखा से काटने पर शरीर को दो बराबर भागों में बांटना।
  • समानतर तल (Saggittal Plane/ Para Median Plane) : शरीर को मध्य रेखा से समांतर काटने पर शरीर दो असमान भाग में बंट जाता है।
  • Transverse Plane : शरीर को मध्य रेखा से लंबवत काटने पर शरीर को दो भागों में विभाजित करती है अग्र व पश्च भाग।
  • Horizontal plane : यह काट शरीर के ऊपर के भाग (Dorsal) व निचे के भाग (Ventral ) को अलग करती है।
Veterinary Anatomy Definition,veterinary anatomy definition and branches, veterinary anatomy notes pdf, definition of terms used in veterinary anatomy, definition of terms used in veterinary anatomy, veterinary anatomy in hindi, Veterinary anatomy notes, veterinary anatomy atlas,Terminology


"Exploring the Definition of Terms Used in Veterinary Anatomy"

हड्डियों से संबंधित शब्दावली ( Terminology Related to Bones)

1. Fossa : 
  • हड्डी में स्थित धसाँव या गड्डा।
2. Foramen : 
  • हड्डी में पाए जाने वाला छिद्र जिसमें तंत्रिका (Neuron) में रक्त वाहिनी (Blood Vessels) गुजरती है।
 Note: 1. शरीर का सबसे बड़ा Foramen - Obturator Foramen ( यह Os Coxae Bone में पाया जाता है।
 Note: 2. खोपड़ी का सबसे बड़ा Foramen - Foramen Magnum ( यह Occipital Bone में पाया जाता है।

3. Spine :
  • हड्डी पर पाए जाने वाला नुकीला, तीखा उभार। Ex- स्कैपुलर स्पाइन
4. Tuberosity : 
  • हड्डी पर स्थित बड़ा गोलाकार उभार।
5. Tubercle :
  • हड्डी पर स्थित छोटा गोलाकार उभार 
6. Condyle :
  • अंगुलीनुमा दोहरी जुड़ने वाली सतह।
7. Trochlea :
  • हड्डी पर पुलि जैसी खांच वाली जुड़ने वाली सतह। Trochlea फीमर हड्डी के Distal End पर पायी जाती है। 
8. Cornu (Hamulus) :
  • घुमावदार सींग जैसा उभार।
9. Line : 
  • लम्बी दुरी वाला हल्का उभार।
10. Crest : 
  • लम्बी दुरी वाला उभार। 
11. Cleft ( Fissure ) :  
  • हड्डी मे दरार
12. Head : 
  • हड्डी के सिरे पर गोलाकार भाग 
13. Neck : 
  • सिर के नीचे संकरा भाग।
14. Sulci (Groove ) :  
  • लंबी दूरी तक पाए जाने वाला धसाँव या गड्डा।
15. Trochanter : 
  • एक बहुत बड़ा उभार।
16. Incisura : 
  • खांच जैसा धसाँव। 
Veterinary Anatomy Definition,veterinary anatomy definition and branches, veterinary anatomy notes pdf, definition of terms used in veterinary anatomy, definition of terms used in veterinary anatomy, veterinary anatomy in hindi, Veterinary anatomy notes, veterinary anatomy atlas


17. Fovea : 
  • छोटे गर्त के रूप में जुड़ने वाली सतह
18. Sinuses : 
  • खोपड़ी में पाए जाने वाले गुहा जिनमे वायु भरी रहती है जिनका कार्य खोपड़ी को हल्का बनाए रखना।
19. Lamina : 
  • एक पतली प्लेट जैसी सरंचना। 
20. Faccet :
  • हड्डी से जुड़ने वाली छोटी सतह जहां हड्डी के सिरे संधिवध होते है। 
वेटरनरी एनाटॉमी (पशु शरीर रचना विज्ञान ) क्या है?
वेटरनरी एनाटॉमी वह विज्ञान है जो जानवरों की भौतिक संरचना और आंतरिक अंगों का अध्ययन करता है। इसमें पशुओं के ऊतक, जोड़, हड्डियाँ, मांसपेशियाँ, लिगामेंट, टेंडन, नसें, तंत्रिका तंत्र, और अन्य शारीरिक अंगों की संरचना और कार्यों का अध्ययन किया जाता है।
वेटरनरी एनाटोमी की शाखाओ के नाम बताये ?
वेटरनरी एनाटॉमी के उप-विभागों में सेलोलॉजी (कोशिकाओं का अध्ययन), हिस्टोलॉजी (ऊतकों का अध्ययन), मायोलॉजी (मांसपेशियों का अध्ययन), डेसमोलॉजी (लिगामेंटों का अध्ययन), आर्थोलॉजी/सिंडेस्मोलॉजी (जोड़ों का अध्ययन), ऑस्टिओलॉजी (हड्डियों का अध्ययन), एंजिओलॉजी (रक्त परिसंचरण तंत्र का अध्ययन), कार्डिओलॉजी (हृदय का अध्ययन), स्प्लैन्चनोलॉजी (आंतरिक अंगों का अध्ययन), एस्थेसिओलॉजी (ज्ञानेंद्रिय का अध्ययन), एम्ब्रायोलॉजी/डेवलपमेंट एनाटॉमी (भ्रूण विकास का अध्ययन), यूरोलॉजी/नेफ्रोलॉजी (मूत्रवाहक तंत्र का अध्ययन), न्यूरोलॉजी (तंत्रिका तंत्र का अध्ययन), डेसमोटोमी (लिगामेंटों का अध्ययन), डर्मेटोलॉजी (त्वचा का अध्ययन) आदि शामिल होते हैं।
कोशिका क्या है?
कोशिका एक जीव की सबसे छोटी संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई होती है। कोशिकाएं ऊतकों को बनाने में सहायक होती हैं, जो उत्तकों से अंगों की निर्माण में सहायक होते हैं।
आर्थोलॉजी / सिंडेस्मोलॉजी (Arthology / Syndesmology) क्या है?
आर्थोलॉजी / सिंडेस्मोलॉजी में जोड़ों (Joints) की संरचना का अध्ययन किया जाता है।
एंजियोलॉजी (Angiology) क्या है?
एंजियोलॉजी में रक्त परिसंचरण तंत्र और लसीका तंत्र की संरचना का अध्ययन किया जाता है।
स्प्लैन्कनोलॉजी (Splanchnology) क्या है?
स्प्लैन्कनोलॉजी में शरीर के सभी आंतरिक (Visceral Organ) अंगों की संरचना का अध्ययन किया जाता है।